पारिवारिक कलह से तंग आकर मां ने चार बच्चों सहित खाया जहर

Updated:
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग आकर मां ने चार बच्चों सहित खाया जहर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीगंज (मधेपुरा) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के वार्ड नंबर चार में पारिवारिक कलह से तंग आकर शैलेंद्र राम की पत्नी सीमा देवी (30) ने चार बच्चों सहित जहर खा लिया. इसमें प्रियंका कुमारी (सात), पल्लवी कुमारी (पांच), दिव्यांशु कुमार (चार), अयांश कुमार (तीन) वर्ष शामिल है. जानकारी के अनुसार शैलेंद्र कुमार की पत्नी सीमा देवी ने पारिवारिक विवाद से परेशान होने के बाद यह कदम उठाया. ग्रामीणों व परिजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही मामले में सीएचसी मुरलीगंज के चिकित्सक डॉ मुकेश पांडे ने बताया कि पत्नी ने चार बच्चों को भी जहर पिला दिया और खुद भी जहर पी ली थी. किस तरह के जहरीले पदार्थ का सेवन इनलोगों ने किया है यह जांच में जानकारी मिलेगी. फिलवक्त उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को बेहतर चिकित्सा के लिए भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन