अप्राकृतिक यौनाचार मामले अभियुक्त को आजीवन कारावास

Updated at : 30 Aug 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
अप्राकृतिक यौनाचार मामले अभियुक्त को आजीवन कारावास

अप्राकृतिक यौनाचार मामले अभियुक्त को आजीवन कारावास

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा.

सात साल के नाबलिग बालक के साथ हुए अप्राकृतिक यौनाचार से संबंधित मामले की अंतिम सुनवाई के बाद पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश सह एडीजे अभिषेक कुणाल ने एक अभियुक्त को दोषी करार देते आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने अभियुक्त पिंटू कुमार को 25 हजार रुपये अर्थदण्ड से भी डंडित किया है.

इस संबंध में पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार मेहता ने बताया कि मामला कुमारखंड प्रखंड के रानीपट्टी वार्ड नौ का है, जहां 27 नवम्बर 2021 को रानीपट्टी गांव के ही अरुण यादव के पुत्र पिंटू कुमार पड़ोस के एक साथ वर्षीय बालक को मवेशी का चारा के लिए बांस का पत्ता तोड़ने का बहाना करके बसबाड़ी ले गया, जहां पिंटू ने उस बालक के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया. उसके बाद उसने उस बालक को 10 रुपये का नोट देते घटना की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा. बालक जब अपने घर आया तो उसने इसके बारे में मां को कहा. इस संबंध में बालक के पिता ने बेलारी ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लेते अंतिम सुनवाई के बाद पिंटू को दोषी करार देते आजीवन कारावास की सुनाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन