मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन, 80 छात्रों के साथ नए सत्र की हुई शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
राजकीय डिग्री महाविद्यालय,कुमारखंड में नये सत्र का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त

कुमारखंड प्रखंड में राजकीय डिग्री कॉलेज का शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया. शुरुआती चरण में 80 छात्रों ने 4 विषयों में दाखिला लिया है.

विज्ञापन

Government Degree College: मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की औपचारिक शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन किया. कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल, जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अनंत कुमार, क्षेत्रीय विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रभारी मंत्री शीला मंडल, जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सुना.

80 छात्रों का नामांकन, चार विषयों से पढ़ाई शुरू

प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए अब तक 80 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है. कॉलेज में प्रशासनिक और शैक्षणिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रारंभिक चरण में कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों की पढ़ाई शुरू की गई है. इन विषयों की नियमित कक्षाएं संबंधित शिक्षकों द्वारा संचालित की जाएंगी.

विकास कार्यों का शिलान्यास और निरीक्षण

Government Degree College: कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने कॉलेज परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इसके बाद अधिकारियों ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनने की उम्मीद

कॉलेज प्रशासन ने विश्वास जताया कि नियमित पठन-पाठन, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से राजकीय डिग्री कॉलेज, कुमारखंड आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा. स्थानीय लोगों ने भी कॉलेज के शुभारंभ को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.


विज्ञापन
पवन कुमार

लेखक के बारे में

By पवन कुमार

पवन कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुमारखंड (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन