पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर आपात बैठक, सहरसा में मारपीट सहित घटनाओं पर जताई चिंता, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Author Savita Nandan|Edited by Amit Kr Sinha
Updated:
विज्ञापन

बैठक करते पत्रकार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर आपात बैठक बुलाई है. सहरसा सदर अस्पताल की घटना सहित लगातार हो रही घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई गई. पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

विज्ञापन

पत्रकारों के साथ लगातार हो रही घटनाओं और उनकी सुरक्षा को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री जीवन अमृत आयुर्वेद क्लीनिक में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रमंडलीय सह जिला अध्यक्ष डॉ. सुलेंद्र कुमार ने की.

विज्ञापन

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार पर जताई चिंता

बैठक में पत्रकारों के साथ आए दिन हो रहे दुर्व्यवहार, मारपीट और अन्य घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई गई. वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को सामने लाते हैं. ऐसे में उनके साथ होने वाली घटनाएं गंभीर विषय हैं.

सहरसा सदर अस्पताल की घटना का हुआ उल्लेख

बैठक में हाल ही में सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना का भी उल्लेख किया गया. वहीं, मधेपुरा में भी पत्रकारों के साथ समय-समय पर होने वाली घटनाओं पर चिंता जताते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई.

डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. संबंधित घटनाओं में दोषी लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग भी की जाएगी.

सुरक्षित माहौल के बिना निष्पक्ष पत्रकारिता मुश्किल

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को निर्भीक होकर काम करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है. यदि पत्रकार ही असुरक्षित रहेंगे तो वे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कैसे कर पाएंगे.

दर्जनों पत्रकार बैठक में रहे मौजूद

बैठक में पत्रकार निरंजन कुमार, श्रीकांत राय, अमित कुमार, डॉ. सविता नंदन कुमार, मोहम्मद मुजाहिद, पवन कुमार आजाद, आरजू अंसारी, संतोष कुमार, संत आशिक इकबाल, परवेज आलम सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन