श्रीनगर से अपहृत युवती प्रेमी के साथ गाजियाबाद से बरामद

Updated:
विज्ञापन
श्रीनगर से अपहृत युवती प्रेमी के साथ गाजियाबाद से बरामद

श्रीनगर से अपहृत युवती प्रेमी के साथ गाजियाबाद से बरामद

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर से अपहृत 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने प्रेमी युवक के साथ गाजियाबाद से बरामद किया. जानकारी के अनुसार लक्षमीपुर भगवती पंचायत के खुटहा रजई वार्ड संख्या आठ निवासी संतोष कुमार मंडल ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर फरार हो गया. इस संबंध में युवती के पिता ने थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज कराकर संतोष मंडल समेत उनकी मां उर्मिला देवी उर्फ प्रमिला देवी, बहन पिंकी देवी, भाई सिंटू कुमार मंडल के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया था. मामले को गंभीरता से लेते हुये एएसआई राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद एवं पुलिस लाइन से लेडिज कांस्टेबल अंजली भारती की टीम गठित कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर गाजियाबाद स्थित एक कमरे में छापेमारी कर युवती के साथ साथ प्रेमी युवक संतोष कुमार को बरामद किया, जिसे बुधवार को श्रीनगर थाना लाया गया है. बताया कि संतोष कुमार की शादी वर्ष 2021 में अररिया जिले के रानीगंज थाना स्थित कुरबा गांव निवासी कुलानंद मंडल की पुत्री प्रतिमा कुमारी से हुई थी. पति-पत्नी के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है. इस कारण पत्नी प्रतिमा संतोष के साथ नहीं रहती है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन