पति ने पत्नी का सिर काट किया धड़ से अलग, सड़क पर ले घूमता रहा

Updated at : 16 Sep 2024 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
पति ने पत्नी का सिर काट किया धड़ से अलग, सड़क पर ले घूमता रहा

पति ने पत्नी का सिर काट किया धड़ से अलग, सड़क पर ले घूमता रहा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुमारखंड

श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत में अवैध संबंध के कारण पति ने पत्नी का सिर काट धड़ से अलग कर दिया. सिर लेकर भाग रहे हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार रामनगर महेश पंचायत के पोखरिया टोला निवासी अर्जुन शर्मा ने पत्नी के अवैध संबंध को लेकर सोमवार की अहले सुबह पत्नी पूजा देवी (35) को दबिया से काट दिया. हत्या के बाद मृतका के सिर का बाल पकड़कर घर के सामने स्थित टिकुलिया-ललकुरिया पथ पर घुमा रहा था, जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दी. सदल-बल के साथ वहां पहुंचे थानाध्यक्ष को देख हत्यारा पति सिर लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया. पुलिस घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दबिया को बरामद कर शव को कब्जे में ले लिया. मौके पर पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रेमी से शादी कर लेने का पति ने दिया था ऑफर

जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा की पत्नी पूजा देवी का लक्ष्मीपुर भगवती निवासी कुंदन साह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर पति-पति के बीच बराबर झगडा होता रहता था. पति समेत स्थानीय लोगों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया. यहां तक कि उस युवक को बुलाकर शादी करा देने की बात तक कही गयी. एक वर्ष पूर्व पति-पत्नी के बीच तलाक की भी बात हो गयी थी.

तब पूजा देवी के पिता पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना स्थित इटहरी गांव निवासी हंसराज शर्मा अन्य लोगों के साथ पहुंच दोनों के बीच समझौता करा दिया कि अब ऐसी गलती नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद पति के पीठ पीछे युवक से बराबर बात करती थी. अर्जुन हर दिन की तरह सोमवार की सुबह शौच कर घर आ गया. इस दौरान पत्नी को युवक से बात करते पकड़ लिया. पूछे जाने पर पति पर तन गयी और कहने लगी मैं इसी घर में रहकर उस युवक से जो मन होगा करूंगी. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोक-झोंक हुआ और पति ने उसके गर्दन पर दबिया चला दिया. गर्दन पर दबिया चलते वह नीचे गिर गयी तो सिर से धर को काट अलग कर दिया. इसके बाद सिर को हाथ में लेकर घर के सामने घुमाने लगा, जिसे देख ग्रामीण डर गये और भागने लगे.

पुत्रों ने भी माना मां का अवैध संबंध

इस संबंध में मृतका के पुत्र रोहित कुमार, राहुल कुमार व गौतम कुमार ने बताया कि उसकी मां लक्ष्मीपुर भगवती गांव के किसी युवक से बीते तीन वर्ष से बात करती थी. पिता के नहीं होने पर वह उसके घर भी आया करता था. हत्यारे पति ने बताया कि उसकी पत्नी कुंदन साह से बीते तीन वर्षों से बात करती आ रही थी. समझाने का प्रयास किया. यहां तक कि उससे शादी कर लेने की बात भी कही गयी, लेकिन वह यहीं रहकर अवैध संबंध में रहना चाहती थी. इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ. अंत में आज उसने उसकी जान ले ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारे को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों को जानकारी दी गयी है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन