19.4 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
19.4 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुमारखंड. थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा पंचायत वार्ड 11 से पुलिस ने 19.4 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वार्ड 11 में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया. वहीं 19.4 ग्राम स्मैक, डिजिटल तराजू मशीन, 75 हजार 895 रुपया नकद राशि बरामद किया है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी. गुप्त सूचना पर रहटा वार्ड 11 निवासी अमित कुमार व उसकी पत्नी हेमलता कुमारी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन