जीविका दीदियों के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल

Updated:
विज्ञापन

पुरैनी मुख्यालय में जीविका दीदियों के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पुरैनी. पुरैनी मुख्यालय में जीविका दीदियों के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार पुरैनी मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक सभागार में सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियों ने रंगों के महा उत्सव होली को लेकर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित तीन जीविका सीएलएफ जिनमें नारी शक्ति सीएलएफ, अनमोल सीएलएफ व उपहार सीएलएफ के सैकड़ों जीविका दीदी कार्यक्रम में मौजूद रही. इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया. सभी दीदीयों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस दौरान मौके पर संजू देवी, रीता देवी, सीमा देवी, कोमल कुमारी, गुड़िया कुमारी, शबनम कुमारी, गीता देवी, सुनीता देवी, सिंपी कुमारी, सोनी कुमारी, नीलू शर्मा, राजकुमारी, जयमंती देवी, आरूषी कुमारी, कंचन कुमारी सहित कई अन्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन