अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्ची की हुई मौत, विरोध में एसएच 91 को किया जाम
अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्ची की हुई मौत, विरोध में एसएच 91 को किया जाम
आपके शहर में
मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 पर भेलाही गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के विरोध में ग्रामीणों व परिजनों ने एसएच 91 पर शव रखकर जाम कर दिया. सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. गौरतलब हो कि रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी सुधीर शर्मा व वीणा देवी की पुत्री प्रिया कुमारी (7) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. प्रिया कक्षा एक में पढ़ती थी. इधर, सड़क जाम के कारण लोगों को परेशान हुई. जाम के कारण वाहनों की कतार लग गयी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई बबलू कुमार सहित सदल बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए