बिना अनुमति के पेड़ काटने पर प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिना अनुमति के पेड़ काटने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
आपके शहर में
विज्ञापन
नारियल विकास बोर्ड परिसर में लगे पेड़ को बिना अनुमति के काटे जाने के मामले में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में बोर्ड के निदेशक राजीव कुमार ने स्थानीय थाना सहित एसपी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारियल विकास बोर्ड कोच्चि को आवेदन देकर बताया कि जजहट सबैला पंचायत के झिटकिया निवासी मो इस्लाम के द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के नारियल विकास बोर्ड परिसर में लगे पेड़ों की कटाई एवं ढुलाई किया जा रहा था. इसलिए उनपर कार्रवाई की जाय. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन