शॉर्ट सर्किट से लगी आग, झुलसने से पिता-पुत्र की मौत, पुत्री घायल

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, झुलसने से पिता-पुत्र की मौत, पुत्री घायल

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, झुलसने से पिता-पुत्र की मौत, पुत्री घायल

विज्ञापन

मोरसंडा पंचायत के नया टोला में हुई घटना चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के नया टोला टोला वार्ड नंबर 10 में बुधवार की देर रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. लोगों ने बताया कि घर के पास से गुजर रहे 11000 वोल्ट के बिजली तार के कारण घटना हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व 112 नंबर पुलिस को दी. आग बुझाने के दौरान झुलसने से पिता व पुत्र की मौत हो गयी. वहीं पुत्री इलाजरत है. जानकारी के अनुसार बलराम कुमार (15), इंद्रदेव मुनि (42), किरण कुमारी (12) झुलस गयी. बलराम की मौके पर मौत हो गयी. लोगों ने पिता इंद्रदेव मुनि व पुत्री किरण कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान इंद्रदेव की भी मौत हो गयी. हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी, जबकि किरण का इलाज जारी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने व 11 हजार वोल्ट के बिजली तार को सुरक्षित कराने की मांग की है. थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन