मक्के का नकली बीज देने पर किसान ने डीईओ से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

मक्के का नकली बीज देने पर किसान ने डीईओ से की शिकायत

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा के किसान कमलेश मेहता को मक्के का नकली बीज दुकानदार ने थमा दिया. किसान ने खेत में बीज लगाया, लेकिन नकली बीज होने के कारण उसकी पूरी फसल बर्बाद हो गयी. किसान ने इसकी शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी से की. बताया जाता है कि मंजौरा वार्ड 10 निवासी किसान कमलेश मेहता ने मक्के की बुआई करने के लिए एक जाने माने कंपनी का 3355 बीज खरीदा था, लेकिन नकली बीज होने के कारण किसान के खेत में लगे फसल भोरराहा हो जाने से किसान परेशान हैं. किसान ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने कर्ज लेकर मक्के का बीज मां भवानी खाद बीज भंडार के मालिक शंभू जायसवाल से लिया था. फसल बर्बाद होने से मुझे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. किसान ने पत्र में कहा है कि दुकानदार को बताने के लिए पहुंचा, तो उन्होंने मेरी सुनवाई नहीं की. किसान ने जिला कृषि पदाधिकारी को शिकायत करते हुए नकली बीच बेचने वाले दुकानदार पर कार्रवाई की गुहार लगायी है.इधर, जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान की शिकायत पर जांच टीम गठित की है. जांचों उपरांत दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन