समारोह आयोजित कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

समारोह आयोजित कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी विदाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज

व्यवहार न्यायालय उदाकिशुनगंज में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्ष 2022 से प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत सुमित कुमार की प्रोन्नति अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में एसडी जेएम के रूप में होने से बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित कुमार ने पदभार एसडीजेएम सुनील कुमार मिश्रा को सौंपा. वहीं सुमित कुमार के विरमित होने पर व्यवहार न्यायालय के मजिस्ट्रेट व कर्मचारी ने उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया. समारोह की अध्यक्षता जज इंचार्ज सह मुंशफ मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने की. मौके पर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीजेएम सुनील कुमार मिश्रा, द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज कुमार, रतन कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत जज इंचार्ज संजय कुमार ने किया. मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनकांत ठाकुर, अधिवक्ता हीरानंद झा, नजीर संतोष ठाकुर, कार्यालय सहायक पन्नालाल पासवान, स्टेनो मनोज कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, मनीष कुमार, सुभाष ठाकुर, सौरभ कुमार, शास्त्री, अमनजित, सन्नी कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, विजय पासवान, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन