डीएम ने अंचल व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीएम ने अंचल व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चौसा जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, एसडीएम एसजेड हसन ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रूबरू होकर इलाके के भौगोलिक क्षेत्र के विषय पर जानकारी ली. डीएम ने प्रखंड क्षेत्र के कलासन में बियाडा की जमीन का भी निरीक्षण किया. जमीन के संबंधित जानकारी ली. डीएम ने प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र, मुख्य मार्ग एसएच 58, प्रखंड क्षेत्र में 13 पंचायतों सहित विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी ली. मौके पर बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक, सीओ शशिकांत यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, प्रखंड प्रमुख रानी भारती, उप प्रमुख शिला दीक्षित, मुखिया, पप्पू शर्मा, शेखर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मदन मंडल, संजय यादव, मिथिलेश यादव, जर्नल सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन