सुखा नदी में डूबने से उप मुखिया के पिता की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सुखा नदी में डूबने से उप मुखिया के पिता की हुई मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुमारखंड

कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहपुर गढ़िया पंचायत के उप मुखिया के पिता की मंगलवार को सुखा नदी में डूबने से मौत हो गयी थी. ग्रामीण गोताखोरों ने बुधवार को शव बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार उप मुखिया मनोज कुमार के 70 वर्षीय पिता मोती प्रसाद यादव मंगलवार को बहियार गये थे. इसी दौरान सुखा नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया, लेकिन लोगों को पता नहीं चला. लोगों ने संदेह के आधार पर नदी में खोजबीन की. पता नहीं चलने पर उप मुखिया ने सीओ आकांक्षा कुमारी

से संपर्क कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग की. इस बीच ग्रामीण गोताखोरों ने बुधवार की सुबह 8:00 बजे शव को बरामद कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन