मौरा रामनगर गांव में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मौरा रामनगर गांव में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मौरा रामनगर गांव में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन

शंकरपुर . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौरा कवियाही पंचायत के मौरा रामनगर गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक प्रो रमेश ऋषिदेव व प्रमुख स्मिता आनंद ने किया. विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में दंगल का आयोजन हमारी समृद्ध परंपरा को जीवित रखने का बेहतरीन माध्यम है. शंकरपुर प्रखंड के इस सुदूर क्षेत्र में खेल के प्रति ऐसा उत्साह युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है. प्रमुख ने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द और भाईचारा प्रगाढ़ होता है.मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुधीर कुमार, पूर्व मुखिया अरुण कुमार अकेला, पूर्व प्रमुख कौशल यादव, पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन