मैया जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

मैया जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतवारा पंचायत के मुरौत में सोमवार को पूसी पूर्णिमा के अवसर पर माता कौशल्या मंदिर मैया जागरण सह मेला का आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है. वहीं सोमवार की देर संध्या से मैया भक्ति जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता कौशल्या के मंदिर पूजा-अर्चना व विभिन्न प्रसंगों पर आधारित मैया भक्ति जागरण का लोगों ने आनंद उठाया. स्थानीय मुरौत सहित एवं भागलपुर से पहुंचे जागरण के कलाकार ने नृत्य व एक से एक भजन के माध्यम से जहां उपस्थित श्रद्धालुओं व अनुयायियों का मन मोह लिया. मौके पर पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह व मेला ट्रस्टगण बादल सिंह, सुरेंद्र सिंह, फेकन सिंह आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन