बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंकरपुर थाना क्षेत्र के भलुवाही-परसा के बीच में पिछले दिनों आरोही माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों ने एक लाख 40 हजार रुपया व दो मोबाइल लूट लिया था. इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना उपयुक्त एक बाइक बरामद किया था. शेष बचे अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही थी. मामले में पुलिस ने घटना में उपयुक्त एक ओर बाइक के साथ एक अपराधी को त्रिवेणीगंज से गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि दो अगस्त को आरोही फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने हथियार के बल पर नकदी व मोबाइल लूट लिया था. उक्त मामले में चार अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी. इसमें तीन लाइनर और एक अपराधी था. एक अपराधी न्यायालय से जमानत ले लिया है. एक अपराधी त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड 21 के बीरेंद्र कुमार विमल के पुत्र आशीष रंजन उर्फ विमल को लूट में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल के साथ त्रिवेणीगंज से गिरफ्तार किया. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान ही गयी है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन