दानपेटी काटकर नकदी व आभूषण की चोरी, आस्था पर चोरों का हौसला भारी

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा में चोरों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधियों को न कानून का भय रह गया है और न ही पुलिसिया निगरानी की परवाह.

विज्ञापन

मधेपुरा. मधेपुरा में चोरों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधियों को न कानून का भय रह गया है और न ही पुलिसिया निगरानी की परवाह. ताजा मामला सदर प्रखंड के साहूगढ़ वार्ड नंबर 15 स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गास्थान का है,यहां बीती रात बेखौफ चोरों ने एक बार फिर मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी काटकर नकद रुपये के साथ-साथ सोना-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. चौंकाने वाली बात यह है कि यह मंदिर में हुई चोरी की तीसरी घटना है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है. रात के अंधेरे में चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और बिना किसी डर के दानपेटी काटकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए. सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार चोरी की घटनाओं के बावजूद न तो मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गयी और न ही पूर्व की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकी. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन