टोला सेवक के आवेदन पर दो अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

टोला सेवक के आवेदन पर दो अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

गोली लगने से जख्मी टोला सेवक बिनोद कुमार ने दो अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. शाहपुर पंचायत के फुलवरिया वार्ड नंबर 13 निवासी बिनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को घर से नव सृजित प्राथमिक विद्यालय भंवरा टोला जा रहे थे. इसी दौरान सिंदुवारी ट्रांसफॉर्मर के पास बाइक सवार दो युवक ने रोक लिया. पीछे से एक युवक ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. ग्रामीणों ने पीएचसी ग्वालपाड़ा पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि बिनोद कुमार के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन