ePaper

शिक्षक दंपती के घर में हुई चोरी

Updated at : 28 Dec 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक दंपती के घर में हुई चोरी

शिक्षक दंपती के घर में हुई चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा कृष्ण चौक के पास स्थित एक शिक्षक दंपती के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस चोरी में चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये से अधिक के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित अरविंद चौधरी ने बताया कि दोनों स्कूल चले गये.बच्चे भी विद्यालय चले गए. इसी बीच लगभग डेढ़ बजे बच्ची विद्यालय से आयी, तो देखा कि घर में चोरी हो गयी है. बच्ची ने घटना की जानकारी नाना चंद्रशेखर चौधरी को दी. जिसके बाद सभी परिजन घर पर पहुंचे, तो देखा कि चोरी हुई. पीड़ित ने बताया कि चोरों ने जेवरात, नकद 50 हजार रुपया सहित अन्य सामान कुल लगभग 15 लाख रुपये की चोरी कर ली. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पीड़ित के घर जा कर सभी बिंदुओं पर जांच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन