अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 60 अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया हाट की जमीन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
पुरैनी, मधेपुरा. जिला लोक शिकायत निवारण में दायरवाद के आलोक में एवं अनुमंडलाधिकारी के निर्देशानुसार पुरैनी मुख्यालय बाजार स्थित मंगल हाट छोटी हाट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बिहार सरकार की जमीन पर बनीं छोटी-बड़ी कई दुकानों को हटाया गया. वही कुल 60 अतिक्रमणकारियों से हाट की जमीन को मुक्त कराया गया.
आपके शहर में
बताते चलें कि यहां कई ऐसी दुकान थे जो सड़क की जमीन के साथ-साथ वे सड़क पर भी अपनी दुकान सजाते थे. जिसको लेकर कई बार वाहन चालकों से भी लड़ाई झगड़ा भी हुआ और गरीब फुटकर दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था हाट में जगह की अभाव में यंत्र तंत्र सब्जी की दुकान सजती थी.
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराने का पत्र जारी किया है. वही अंचलाधिकारी ताबीश हसन ने बताया कि जिला लोक शिकायत निवारण में दायर वाद के आलोक में जारी आदेशानुसार सरकारी जमीन पर बसे दुकानों को हटाया गया है. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण अभियान पूरे मुख्यालय बाजार में चलाया जायेगा. किसी भी स्थिति में कोई भी दुकानदार को सड़क की जमीन पर दुकान लगाने की इजाजत नहीं होगी. अगर कोई जोर जबरदस्ती जमीन पर दुकान बनाता है तो उन पर मामला भी दर्ज कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए