अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के खोखन टोला वार्ड नंबर तीन निवासी धीरज कुमार मंडल की सड़क दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि धीरज बुधवार को बाइक से होली खेलने ससुराल नवगछिया के पकड़ा गांव जा रहा था. इसी दौरान लौआलगान मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे धीरज घायल हो गया. ग्रामीणों व राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों से भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही धीरज की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन