आठ माह से मानदेय लंबित, राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

आठ माह से मानदेय लंबित, राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा ने दिया धरना

विज्ञापन

मुरलीगंज. लंबित मानदेय भुगतान व राज्यकर्मी का दर्जा सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना दिया. आशा ने कहा कि वर्ष 2023-24 व 2024-25 की प्रोत्साहन राशि और मानदेय का भुगतान अब तक पूर्ण रूप से नहीं किया गया है. कई मदों में 70-80 प्रतिशत तक की राशि बकाया है. आशा ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों व सत्यापन की समस्याओं के कारण भी भुगतान अटका हुआ है. कई बार बीसीएम, बीएचएम व संबंधित अधिकारियों को आवेदन देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. आशा ने कहा कि मानदेय व्यवस्था समाप्त कर नियमित वेतनमान लागू किया जाए तथा राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए. अंत में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की. वही मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि आशा ने ज्ञापन सौंपा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन