नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने किया जागरूक
नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने किया जागरूक
मधेपुरा. जिला मुख्यालय के कृष्णापुरी मुहल्ला में समावेशी कार्यक्रम के तहत सृजन दर्पण के कलाकारों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डाॅ ओमप्रकाश ओम ने की. उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है. संविधान द्वारा आम आदमी को प्रदत्त यही वह शक्ति है, जिसके जरिये हम अपने शासक को चुन सकते हैं एवं उन्हें नियंत्रित कर सकते हैं. गीत, नृत्य व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यही बताने का प्रयास किया कि हमें अपने मताधिकार का न केवल प्रयोग करना चाहिए, बल्कि अपने इर्द-गिर्द के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिये. कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था सचिव विकास कुमार ने कहा कि सभी मतदाता सात मई को अपने बूथ पर सबसे पहले मतदान करें फिर जलपान करें. उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति जब अपने इस महापर्व में कर्तव्य का पालन करेंगे तो स्वत: लोकतंत्र मजबूत होगा. संस्था के सक्रिय सदस्य विधा सागर ने कहा कि मतदान भी एक प्रकार की राष्ट्र सेवा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए