ePaper

घर तोड़ने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

Updated at : 21 Oct 2024 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
घर तोड़ने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

घर तोड़ने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पुरैनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औराय पंचायत मरुआही निवासी वकील ऋषिदेव ने जबरदस्ती घर तोड़कर का आरोप लगाते थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वे निजी जमीन में आवास योजना के तहत घर बनाकर कई वर्षों से रह रहे हैं. गांव के ही गोनू ऋषिदेव सहित अन्य एकजुट होकर हरवे-हथियार के साथ आकर घर को तोड़ दिया. इस दौरान विरोध करने पर पत्नी के साथ छेड़खानी की. साथ ही जेवर भी छीन लिया. पीड़ित ने बताया है कि जब ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया तो सभी को गाली-गलौज कर हथियार का भय दिखाकर भाग गये. मालूम हो कि दोनों में जमीन विवाद चल रहा है. मामला एडीएम कोर्ट में दर्ज है.थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन