अरहुलिया चौंक के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत

अरहुलिया चौंक के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत
प्रतिनिधि ग्वालपाड़ा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के भलुआही निवासी दयानंद मंडल के 25 वर्षीय पुत्र भीम कुमार की गुरुवार की रात बाइक से ससुराल जाने के क्रम में पस्तपार थाना क्षेत्र के अरहुलिया चौंक के समीप भैंस से टक्कर होने से मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. भीम कुमार के पैतृक गांव भलुआही एवं सुसराल सखुआ में कोहराम मच गया. लोगों ने बताया कि लगभग एक साल पहले भीम कुमार की शादी सांझा के साथ हुई थी. झलाड़ी मुखिया मधुमाला देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुभाषचंद्र, समिति सदस्य रवींद्र साह, सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार आदि पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुये अन्य लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




