नवटोल में आग लगने से एक घर जलकर राख
नवटोल में आग लगने से एक घर जलकर राख
नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ अंतर्गत नवटोल गांव में शनिवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से एक घर जहां बुरी तरह से जल गया. वहीं घर में रखा हजारों रुपये मूल्य की घरेलू सामान भी जल कर राख हो गया. वार्ड नंबर नौ निवासी दुलारी देवी पति मुशहरू राय के घर में बीती रात्रि अचानक आग लगने से जहां टीन-फूस का बना घर आंशिक रूप से जल गया. वहीं घर में रखा हजारों रुपए मूल्य की अनाज, बर्तन, कपड़े सहित कई सामान जलकर राख हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए