पानी टंकी के निचले रूम से 93 बोतल शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पानी टंकी के निचले रूम से 93 बोतल शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

मधेपुरा: सिंहेश्वर मुख्यमंत्री जल नल योजना के तहत बनाये जा रहे जलमीनार अब शराब माफिया के लिए सबसे उपर्युक्त जगह माना जाने लगा है. जलमीनार में शराब की बोतलें बिना रोकटोक छुपा के रखा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला सिंहेश्वर में घटित हुआ. गौरीपुर वार्ड 04 स्थित बने जल मीनार से पुलिस ने 93 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. जबकि इस दौरान एक युवक गौरीपुर वार्ड 4 निवासी मो इस्माइल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सुबोध यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 4 में पानी टंकी में शराब रखकर कारोबार किया जाता है. जिसकी पुष्टि के लिये सुबह 9 बजे थानाध्यक्ष सहित एसआइ रामेश्वर साफी, प्रशिक्षु दारोगा सत्य प्रकाश, रवि शंकर शर्मा, एएसआई गंगा सागर चौधरी, कमांडो प्रांजल यादव, विपीन कुमार, भारती कुमारी, भाग्य श्री कुमारी, जंबु ऋषिदेव ने उक्त स्थल पर छापेमारी की. छापेमारी में कुल 93 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. जिसमें 61 बोतल 375 एमएल की इंमपेरियल ब्लु हरियाणा और पश्चिम बंगाल का निर्मित, मेक्डोवेल 375 एमएल की 19 पीस हरियाणा निर्मित तथा रॉयल स्टेज 375 एमएल की 13 पीस हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन