तीन वर्ष में भी नहीं बनी चौसा से टपुआ सड़क

चौसा,(मधेपुरा) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 248.22 लाख के लागत से टी-1 काली स्थान चौसा से लक्ष्मीनियां टोला होते हुए टपुआ तक जाने वाली सड़क की लंबाई 3.76 किमी जिनका शिलान्यास पूर्व भूमि सुधार मंत्री सह वर्तमान विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा आठ मई 2013 को किया गया था. काम को एक […]
चौसा,(मधेपुरा) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 248.22 लाख के लागत से टी-1 काली स्थान चौसा से लक्ष्मीनियां टोला होते हुए टपुआ तक जाने वाली सड़क की लंबाई 3.76 किमी जिनका शिलान्यास पूर्व भूमि सुधार मंत्री सह वर्तमान विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा आठ मई 2013 को किया गया था. काम को एक वर्ष तक करना था,
लेकिन ठेकेदार की मनमानी से तीन वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी अब तक अधूरा पड़ा है. वहीं सड़क का न तो पक्कीकरण किया गया, न ही पीसीसी ढलाई. गौरतलब है कि सड़क निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन सड़क में कालाबाजारी किया गया. ढलाई में एस्टीमेट के अनुसार नहीं काम नहीं किया गया. जो कि साल भर भी नहीं चल सकी. पीसीसी ढलाई टूटने लगी. ढलाई के समय ग्रामीण ने अनियमितता को लेकर ढलाई बंद कर बीडीओ को शिकायत भी की लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




