पानी में डूबने से 12 वर्षीया लड़की की मौत

Published at :25 Sep 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
पानी में डूबने से 12 वर्षीया लड़की की मौत

उदाकिशुनगंज : प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर वार्ड नंबर13 में शुक्रवार की शाम जितिया पर्व के उपवास होने के कारण शुक्रवार की शाम कई महिलाएं गोपालपुर डायनेज के पास स्नान कर रही थी. इस बीच गोपालपुर वार्ड नंबर -13 तारणी मरर टोला निवासी राजकिशोर राय की पुत्री डेजी कुमारी अपनी मां के साथ डायनेज पर स्नान करने […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर वार्ड नंबर13 में शुक्रवार की शाम जितिया पर्व के उपवास होने के कारण शुक्रवार की शाम कई महिलाएं गोपालपुर डायनेज के पास स्नान कर रही थी. इस बीच गोपालपुर वार्ड नंबर -13 तारणी मरर टोला निवासी राजकिशोर राय की पुत्री डेजी कुमारी अपनी मां के साथ डायनेज पर स्नान करने लगी.

पानी में तेज बहाव होने के कारण डेजी का पैर फिसल गया. जिससे डेजी की मौत पानी में डूब कर हो गयी. सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और डेजी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेज दिया.

वज्रपात से महिला मरीं : आलमनगर. प्रखंड क्षेत्र के भागीपुर गांव में वज्रपात होने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. इस बाबत मृतका के पति रणधीर मेहता ने बताया कि उनकी 40 वर्षीय पत्नी काजल देवी घास लाने खेत गयी थी. इस दौरान वज्रपात होने से घटना स्थल पर ही काजल देवी की मौत हो गयी. एसडीओ मुकेश कुमार, बीडीओ मिन्हाज अहमद ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने की का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन