बिजली चोरी के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

किसनपुर : बिजली चोरी के रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है. साथ ही जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों का निरीक्षण किया एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के विरुद्ध छापेमारी की.नि रीक्षण […]
किसनपुर : बिजली चोरी के रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है. साथ ही जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों का निरीक्षण किया एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के विरुद्ध छापेमारी की.नि रीक्षण के दौरान अलग-अलग गांव में तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा. उनके विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
कनीय अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि छापेमारी के क्रम में किसनपुर बाजार के जीवछ चौधरी, मलाढ़ गांव के ललन झा तथा मलाढ़ शर्मा टोला के सुनील कुमार को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इन लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 57/16 दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




