सिलिंडर फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान

Published at :03 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भलुवाही सिलिंडर फटने के कारण लाखों रुपये की क्षति हो गयी. जानकारी के अनुसार भलुवाही के विष्णुकांत झा के घर में गुरुवार की रात खाना बनाने के क्रम में सिलिंडर से गैस लीक होने की वजह से घर में आग लग गयी. इससे घर में रखा सामान जल गया. […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भलुवाही सिलिंडर फटने के कारण लाखों रुपये की क्षति हो गयी. जानकारी के अनुसार भलुवाही के विष्णुकांत झा के घर में गुरुवार की रात खाना बनाने के क्रम में सिलिंडर से गैस लीक होने की वजह से घर में आग लग गयी. इससे घर में रखा सामान जल गया.

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व अग्नि शमन दस्ता को दी. दमकल के पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया गया. विष्णुकांत की पत्नी नूतन देवी ने कहा कि कल ही एचपी गैस ग्वालपाड़ा से सिलिंडर लायी थी. जिसे चूल्हा में जोड़ कर खाना बनाने के लिए जलायी. इससे आग लग गयी. इसके बाद सिलिंडर फट गया.

अगलगी में अनाज, बरतन, कपड़ा सहित बक्सा में रखा नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये की क्षति हो गयी. पंचायत के मुखिया विद्यानंद महतो घटना स्थल पर पहुंच कर पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया. साथ पीडि़त परिवार के भोजन का प्रबंध करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन