सेंट्रल बैंक का खोला गया ग्राहक सेवा केंद्र

Published at :20 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक का खोला गया ग्राहक सेवा केंद्र

मधेपुरा. आलमनगर उत्तरी पंचायत के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन बैंक के फील्ड जेनरल मैनेजर आंचलिक कार्यालय पटना के एस के राय ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब व निम्न आय वाले लोगों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र खोला जा रहा है. जिससे लोग बैंक द्वारा गांव […]

विज्ञापन

मधेपुरा. आलमनगर उत्तरी पंचायत के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन बैंक के फील्ड जेनरल मैनेजर आंचलिक कार्यालय पटना के एस के राय ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब व निम्न आय वाले लोगों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र खोला जा रहा है. जिससे लोग बैंक द्वारा गांव में ही रूपये जमा एवं निकासी कर सकते है.

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोला जा रहा है. जिसमें प्रत्येक परिवार के एक सदस्य का खाता जरूर खोलवाये. इस मौके पर उन्होंने बैंक के ग्राहकों की समस्या को सूना. इस अवसर पर सेंट्रल बैंक आलमनगर के शाखा प्रबंधक दीपक भारती, ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी आशिष कुमार सिंह, मुखिया विरेंद्र कुमार सिंह, मिथलेश सिंह, मणी मंडल, अशोक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन