ePaper

बाइक की ठोकर से बालक घायल, सड़क किया

Updated at : 19 Feb 2020 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से बालक घायल, सड़क किया

जामसत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के सहरबा विद्यालय के समीप एक बाइक सवार ने एक बालक को ठोकर मार दी. जिसमें एक तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मेनहा-खादीपुर रोड में तेज गति से खादीपुर तरफ से आ रही एक बाइक सवार ने बंजारा परिवार के एक बच्चे संबारुल बंजारा […]

विज्ञापन

जामसत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के सहरबा विद्यालय के समीप एक बाइक सवार ने एक बालक को ठोकर मार दी. जिसमें एक तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मेनहा-खादीपुर रोड में तेज गति से खादीपुर तरफ से आ रही एक बाइक सवार ने बंजारा परिवार के एक बच्चे संबारुल बंजारा को ठोकर मार दी. जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

घायल को परिजनों के द्वारा सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जिसे पुलिस के द्वारा हटवाया गया और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.
ट्रक की ठोकर से मौत
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बटराहा वार्ड नंबर 26 निवासी साइकिल सवार संतोष चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक बैंक से पासबुक अपडेट करा कर वापस साइकिल से घर जा रहा था. रास्ते में सिमरी बख्तियारपुर बस स्टैंड के समीप ट्रक ने ठोकर मार दी.
घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया. सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. रैक प्वाइंट व सब्जी बाजार में सुबह से लेकर रात तक ट्रकों की आवाजाही होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन