एक अपराधी गिरफ्तार शेष के लिए छापेमारी जारी
मधेपुरा : मुख्य बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में डकैती व गोली मारने की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और अपराधी की गिरफ्तार कर लिया है. उक्त जानकारी एसपी संजय कुमार ने सोमवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि घटना के अभियुक्त शोएब को उसके निवास स्थान सहरसा […]
मधेपुरा : मुख्य बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में डकैती व गोली मारने की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और अपराधी की गिरफ्तार कर लिया है. उक्त जानकारी एसपी संजय कुमार ने सोमवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि घटना के अभियुक्त शोएब को उसके निवास स्थान सहरसा के नरियार से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी से कुछ अन्य सुराग भी मिले हैं. जिसके आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा रहा है. वहीं अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
गौरतलब है कि स्वर्ण व्यवसाय अभिषेक स्वर्णकार के साथ हुई लूटपाट व गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया था. जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा आज से करीब एक महीना पूर्व घटना के संरक्षणकर्ता भवेश व लाइनर अमरदीप साह को गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही सहरसा जिले के ही नरियार के रहने वाले शोएब की भी सीसीटीवी फुटेज में आई थी. सीसीटीवी में शोएब की स्पष्ट तस्वीर आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए