संजीवनी दल से पेंशनर को मिलेगा फायदा: डीडीसी
Updated at : 12 Feb 2020 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण व पेंशन योजना को लेकर मंगलवार को समाहरणालय से बुनियादी केंद्र के संजीवनी दल को उप विकास आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. संजीवनी दल 11 से लेकर 26 फरवरी जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगी. दल मंगलवार को सिंहेश्वर प्रखंड के लिए […]
विज्ञापन
मधेपुरा : पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण व पेंशन योजना को लेकर मंगलवार को समाहरणालय से बुनियादी केंद्र के संजीवनी दल को उप विकास आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. संजीवनी दल 11 से लेकर 26 फरवरी जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगी.
दल मंगलवार को सिंहेश्वर प्रखंड के लिए रवाना किया गया. बताते चले कि जिन वृद्ध लोगों को मुख्यमंत्री पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्हें लाभ मुहैया कराये जाने को लेकर यह पहल की गयी है.
ज्ञात हो कि जिले में दर्जनों वृद्धजनों का निबंधन नहीं हो पाया. इस कारण वृद्धजनों को पेंशन मिलने में परेशानी आ रही है. उनकी समस्याओं के मद्देनजर हर प्रखंड कार्यालय में 27 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी संदर्भ में बुनियादी केंद्र के संजीवनी दल के साथ एक टीम रवाना की गयी है, जो जिले के हर प्रखंड में जाकर जिन लोगों सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
अथवा निबंधन नहीं हो पाने के कारण पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. उन्हें इस योजना से जोड़ा जायेगा. साथ ही जीवन प्रमाणीकरण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा. जिसके तहत 80 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले वृद्धजन जिन्हें अब तक चार सौ रुपये की पेंशन ही प्राप्त हो रही है.
उनके पेंशन में वृद्धि की जायेगी. गौरतलब है कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी वृद्ध जनों के लिए चार सौ रुपये प्रति माह 80 वर्ष से ज़्यादा आयु के वृद्धजनों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह देने का पर प्रावधान है, लेकिन बहुत लोगों को अभी 80 वर्ष पूरे होने के बाद भी चार सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से मिल रहा है.
जीवन प्रमाणिकता के बाद इन चीजों में सुधार आयेगा. वहीं अधिकारियों ने कहा कि जिले में बहुत सारे लोगों को बुनियाद केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जानकारी नहीं है. बुनियाद केंद्र के संजीवनी दल के सदस्य से लोगों को बुनियाद केंद्र व उनमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




