मधेपुरा में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा : भर्राही के राजपुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर रात एनएच 107 पर अज्ञात महिला की लाश मिली. संदिग्ध अवस्था में मिले शव की पहचान पूर्णिया के बनमनखी स्थित मिर्चायबाड़ी वार्ड नंबर पांच के निवासी मोहम्मद कलीम की पत्नी रूपदा खातून के रूप में की हुई है. रूपदा काफी दिनों से बीमार थी. […]

विज्ञापन
मधेपुरा : भर्राही के राजपुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर रात एनएच 107 पर अज्ञात महिला की लाश मिली. संदिग्ध अवस्था में मिले शव की पहचान पूर्णिया के बनमनखी स्थित मिर्चायबाड़ी वार्ड नंबर पांच के निवासी मोहम्मद कलीम की पत्नी रूपदा खातून के रूप में की हुई है. रूपदा काफी दिनों से बीमार थी. सोमवार को पति के साथ भिरखी स्थित आयुर्वेदिक दवाखाने में इलाज के लिए आयी थी.
इलाज के दौरान ही पति ने हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया. थानेदार ने बताया कि रूपदा के पति ने हत्या के आधे घंटे के बाद मुरलीगंज थाना में पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि मो कलीम का किसी और औरत से अवैध संबंध है. पत्नी से आये दिन होता था झगड़ा था. वह पूर्व से ही पत्नी को मारने का प्लान रहा था. सोमवार को पूरी तैयारी के साथ उसे मधेपुरा ले जाया गया और हत्या कर दी गयी, जिस आधार पर मो कलीम को गिरफ्तार कर लिया व पूछताछ जारी हैं. आशंका है कि और भी लोग इस हत्या में शामिल हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन