मधेपुरा के पेट्रोल पंप से नकाबपोश डकैतों ने की लाखों की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आशीष @ मधेपुरा सहरसा एनएच 107 पर रेल इंजन कारखाना के पास स्थित पेट्रोल पंप पार्वती रामचंद्र से नकाबपोश डकैतों ने बुधवार देर शाम हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट लिये हैं. लूट को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैलाने का काम किया. इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया […]
आशीष @ मधेपुरा
आपके शहर में
सहरसा एनएच 107 पर रेल इंजन कारखाना के पास स्थित पेट्रोल पंप पार्वती रामचंद्र से नकाबपोश डकैतों ने बुधवार देर शाम हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट लिये हैं. लूट को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैलाने का काम किया. इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम 7:30 बजे के आसपास करीब सात अपराधी नकाब पहन कर पंप का दीवार फांद कर पंप में घुस गये और हथियार के बल पर तेल दे रहे कर्मी समेत मैनेजर को कब्जे में ले लिया. अपराधियों ने कर्मियों से मारपीट कर सारी राशि लूट ली और फरार होते समय दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी चलायीं.
मालूम हो कि कुछ माह पूर्व दो किलोमीटर के अंतराल पर मनीषा एचपी में भी लूट हुई थी. इस मामले में भी पुलिस ने 12 अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेदन किया था. हालांकि, ना तो लूट की राशि बरामद हो सकी है और ना ही कांड का पूरी तरह उद्भेदन हो सका है. उसी रास्ते पर सदर थाना क्षेत्र के ही दूसरे पंप पर लूटपाट कर अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए