डीएम ने श्रावणी मेले को ले अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
Updated at : 12 Jul 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने श्रावणी मेला 2019 को लेकर बैठक की, जिसमें मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने व अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. जिसमें आरसीडी, आरडब्ल्यूडी , एनएच के कार्यपालक अभियंता को […]
विज्ञापन
मधेपुरा : गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने श्रावणी मेला 2019 को लेकर बैठक की, जिसमें मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने व अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी.
जिसमें आरसीडी, आरडब्ल्यूडी , एनएच के कार्यपालक अभियंता को सड़कों की मरम्मती करने, सिविल सर्जन को मेडिकल शिविर लगाने, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को हैंडपंप व अस्थायी शौचालय की व्यवस्था कराने, विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व्यवस्था करने , नगर परिषद को साफ-सफाई कराने के लिए निर्देश दिया गया. बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल ने बताया की ट्रस्ट द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम इत्यादि की व्यवस्था की गयी है.
बैठक में पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, उप विकास आयुक्त विनोद कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसी अहमद, सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, एनएच, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी सिंहेश्वर, भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, स्काउट गाइड के प्रशिक्षण जय कृष्ण यादव आदि उपस्थित थे.
सावन में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पदाधिकारी होंगे तैनात
सिंहेश्वर. देवाधिदेव महादेव की नगरी में सावन, भादो व पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मंदिर में होने वाले भीड़ को ध्यान में देखते हुए पदाधिकारियों को तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार एसडीओ सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति सचिव के द्वारा आदेश पत्र निकाला गया है.
जिसमें बताया गया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण व भादो के विशेष अवसर पर बाबा भोलेनाथ व अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के निमित श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ प्रत्येक शनिवार के संध्या से प्रारंभ होती है तथा सोमवार के सुबह पूजा-अर्चना करने के पश्चात श्रद्धालु प्रस्थान करते हैं.
प्रबंधक रवि कुमार झा ने मंदिर में श्रद्धालुओं के एकत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दंडाधिकारी व आरक्षी बलों की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया गया था. जिस वजह से सभी महत्वपूर्ण तिथियों को शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
जिसमें पूर्वी गेट राजा होटल के सामने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सूर्य ज्योति, पश्चिमी गेट वेलकम श्रृंगार हाउस के सामने सीआइ अभिमन्यु कुमार, मुख्य मंदिर प्रवेश गेट पुरुष शलेश चंद्र मिश्र, महिला गेट पर सीडीपीओ मधेपुरा कुमारी विनीता व एलएस ममता रंजन, गर्भगृह प्रवेश द्वार बीइओ बिजेंद्र कुमार, गर्भ गृह के भीतर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कालीचरण, गर्भगृह के दक्षिण निकास द्वार बीएसओ अभिषेक कुमार, संपूर्ण मंदिर परिसर पैदल गश्ती अंचल अधिकारी, मंदिर परिसर उतरवाड़ी गेट श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार, मंदिर परिसर दक्षिण गेट पर सीआइ शंकरपुर शशिभूषण चौधरी, हाथी गेट तक पैदल गश्ती आइएवाइ पर्यवेक्षक शंकरपुर अनुपम आनंद, पंडा निवास से उत्तर बैरियर पर मिथिलेश कुमार, सतु गली दक्षिण बैरियर पर राहुल कुमार गेट पर दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




