ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर पत्नी की मौत, पति जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौसा : चौसा-फुलौत सड़क पर बुधवार को चिरौरी मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गयी. वही उसके पति जख्मी हो गये. घायल का इलाज स्थानीय पीएचसी किया गया. घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना […]
विज्ञापन
चौसा : चौसा-फुलौत सड़क पर बुधवार को चिरौरी मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गयी. वही उसके पति जख्मी हो गये. घायल का इलाज स्थानीय पीएचसी किया गया. घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना से आक्रोशित लोगों ने सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बीच सड़क पर ही शव को रखकर घंटों जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक आलमनगर थाना क्षेत्र के रतवारा ओपी के गंगापुर पैकात निवासी छब्बू सिंह की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी थी. छब्बू सिंह रूपौली थाना क्षेत्र के झोआरी गांव रिश्तेदार अशोक सिंह के घर शादी समारोह शामिल होने बाइक से जा रहे थे.
इस दौरान चिरौरी मोड़ के समीप सीमेंट लदा ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार पति, पत्नी व बच्चे जमीन पर गिर गया, जिससे पिंकी देवी की मौत मौके पर ही हो गयी. छब्बू सिंह को गंभीर चोट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया. ग्रामीण व राहगीरों ने छब्बु को पीएचसी भर्ती कराया. मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बीच सड़क पर ही शव को रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया.
एसडीओ के आश्वासन पर लोगों ने हटाया जाम : जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल व एएसआइ आलोक कुमार, ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार आदि मौके पर पहुंचे लेकिन आक्रोशित लोग उसकी एक सुनने को तैयार नहीं हुए. कुछ घंटे बाद अनुमंडल पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया. एसडीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा के तहत चार लाख रुपया मुआवजा दिया जायेगा.
पुन: पुलिस बलों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मिल्की धोवीनीया निवासी लालू कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. एसडीओ ने बताया कि चौसा से चिरौरी -धनेशपुर सड़क के दोनों तरफ से पुआल को खाली करें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










