लोगों को डायरिया से बचाव की दी जानकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा : चढ़ते तापमान व गर्मी के चलते डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. इसको रोकने व लोगों की जागरूक करने के लिए सोमवार को दस्त नियंत्रण पखवारा का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया. इस दौरान लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें दवाइयां देकर उपाय भी बताये […]
विज्ञापन
मधेपुरा : चढ़ते तापमान व गर्मी के चलते डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. इसको रोकने व लोगों की जागरूक करने के लिए सोमवार को दस्त नियंत्रण पखवारा का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें दवाइयां देकर उपाय भी बताये गये. डायरिया के चपेट में आने से हो रही शिशु की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. दस्त नियंत्रण पखवारा पांच जुलाई तक चलेगा. आयोजन के दौरान लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही डायरिया से बचाव के उपाय भी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बताये गये.
इस अभियान के दौरान डायरिया पीड़ित रोगियों का उपचार ओआरएस और जिंक दवाइयों का वितरण किया जा गया. डॉ एके वर्मा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पांच वर्ष से छोटे बच्चों को अभिभावकों की रोकथाम की जानकारी देते हुये कि बच्चे को हमेशा ओआरएस के घोल देते रहे और बच्चों को साफ सुथरा रखें. उन्होंने ओआरएस के पैकेट उनके प्रयोग की भी जानकारी मरीजों को दिये. मौके पर सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार, डीआईओ डॉ एके वर्मा, सदर अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ सुमन झा, संजीव कुमार, ललित कुमार, मो नौशाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन