मृतक के परिजनों के बीच चेक वितरित
Updated at : 14 Jun 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

आलमनगर : प्रखंड परिसर ने वर्ष 2018 में बाढ़ के दौरान डूबने से हुई मौत व सड़क दुर्घटना में हुई मौत के उपरांत मिलने वाले आपदा विभाग से सहयोग राशि के रूप में चार लाख रुपया का चेक वितरण मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने मृतक के परिजनों को दिया. इस दौरान मृतक के परिजन बड़गांव […]
विज्ञापन
आलमनगर : प्रखंड परिसर ने वर्ष 2018 में बाढ़ के दौरान डूबने से हुई मौत व सड़क दुर्घटना में हुई मौत के उपरांत मिलने वाले आपदा विभाग से सहयोग राशि के रूप में चार लाख रुपया का चेक वितरण मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने मृतक के परिजनों को दिया.
इस दौरान मृतक के परिजन बड़गांव पंचायत के बढोना निवासी रुको देवी, गंगापुर निवासी सावित्री देवी, बीसपट्टी निवासी काजल देवी, बनवाड़ा निवासी मंजुला देवी, भागीपुर पंचायत के बहरुवा निवासी फुलिया देवी, आलमनगर निवासी अमृता कुमारी, सिंहार पंचायत के लक्ष्मीनिया निवासी बीबी अमरूण, आलमनगर पूर्वी पंचायत के अठगामा वासा निवासी ननकी देवी को चार चार लाख रुपये का चेक दिया गया.
इस दौरान बीडीओ प्रवेज आलम, अंचलाधिकारी मनोरंजन कुमार मधुकर, आलमनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जादयू नेता राजेश्वर राय, प्रखंड जदयूध्यक्ष अमरेन्दर सिंह चंद्रवंशी, जदयू पंचायत अध्यक्ष राजकुमार साह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव, जदयू नेता अरुण भगत, चंद्रशेखर चौधरी, सतीश कुमार, चंद्रशेखर आजाद, मनोज मनोरंजन ठाकुर, सचेन्दर यादव, रणविजय कुमार सिंह, अजय सिंह, विनोद कुमार, चंदेश्वरी सिंह, अशोक साह, चतुरानंद गुप्ता, राजकिशोर साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




