भागलपुर :जघन्य मामलों में चले स्पीडी ट्रायल : चंद्रमुखी
Updated at : 12 Jun 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

कहलगांव (भागलपुर) : राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली की सदस्य चंद्रमुखी देवी के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को दुष्कर्म के बाद जला कर मार डाली गयी युवती के परिजनों से मिलने रामपुर पंचायत पहुंचीं. चंद्रमुखी मुखी देवी ने मृतका के माता-पिता, बड़ी बहन और भाइयों से घटना के बारे में जानकारी ली. चंद्रमुखी देवी ने […]
विज्ञापन
कहलगांव (भागलपुर) : राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली की सदस्य चंद्रमुखी देवी के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को दुष्कर्म के बाद जला कर मार डाली गयी युवती के परिजनों से मिलने रामपुर पंचायत पहुंचीं. चंद्रमुखी मुखी देवी ने मृतका के माता-पिता, बड़ी बहन और भाइयों से घटना के बारे में जानकारी ली.
चंद्रमुखी देवी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए आयी हूं. इस घटना की जांच रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जायेगी. उन्होंने भागलपुर के एसएसपी से भी मिलने की बात कही.उन्होंने कहा कि यह घटना जघन्य अपराध की श्रेणी में आती है. अगर मृतका की उम्र 17 वर्ष है या नाबालिग है तो स्वाभाविक है यह मामला पॉक्सो एक्ट में दर्ज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




