संदेहास्पद स्थिति में 25 वर्षीय महिला की मौत, पिता ने पति और सास पर लगाया ये गंभीर आरोप

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोल्हायपट्टी के वार्ड नंबर दो निवासी पंकज यादव पिता स्व सिकंदर यादव की पत्नी रानी देवी आज सवेरे मृत अवस्था में पायी गयी. ग्रामीणों द्वारा रीना देवी के पिता रविंद्र यादव, बनमनखी वार्ड नंबर 11 हनुमान नगर थाना, बनमनखी जिला पूर्णिया को बेटी के बारे में […]
मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोल्हायपट्टी के वार्ड नंबर दो निवासी पंकज यादव पिता स्व सिकंदर यादव की पत्नी रानी देवी आज सवेरे मृत अवस्था में पायी गयी. ग्रामीणों द्वारा रीना देवी के पिता रविंद्र यादव, बनमनखी वार्ड नंबर 11 हनुमान नगर थाना, बनमनखी जिला पूर्णिया को बेटी के बारे में सूचना दिया. रविंद्र यादव ने मूरलीगंज थानाध्यक्ष को घटना के बारे में अवगत कराया एवं कोल्हायपट्टी आने की सूचना दिया.
थाना से त्रिलोकीनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी बीच रानी के पिता रविंद्र यादव ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी रानी की शादी 10 फरवरी 2009 को पंकज यादव पिता स्वर्गीय सिकंदर यादव के साथ हुई थी. रानी के पति पंकज यादव शादी के कुछ दिन बाद बराबर झगड़ा करते थे. जिसको लेकर रानी देवी ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा जिला सत्र न्यायाधीश मधेपुरा के यहां भी किया था. मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में परिवाद संख्या 599/17 चल ही रहा था. जिसमें दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया था.
इसी बीच सुलहनामे समझौते के उपरांत मेरी बेटी कुछ दिन पहले ही ससुराल आकर रहना शुरू की थी. पिछले दिनों 9 जून को ही रानी देवी अपने कोल्हायपट्टी अपने ससुराल आयी थी. रानी की माता बार-बार सब के पास विलाप करते हुए कहती थी की पंकज ने उसे मारा है. वही रानी देवी के दो छोटी छोटी बेटी भी का मां के शव के सामने बिलख रही थी. मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ ने रानी देवी के पिता से आवेदन लेने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पिता द्वारा पति एवं सास पर हत्या का आरोप लगाया गया है. अनुसंधान के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि आखिर हत्या थी या आत्महत्या.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




