अष्टयाम यज्ञ को ले निकाली कलश शोभायात्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आलमनगर : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत के बलहा वासा में 30 अप्रैल से दो मई तक चलने वाले तीन दिवसीय रामधुनी सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से कई टोला मोहल्ला भ्रमण करते हुए कोसी के सहायक नदी पहुंची. जहां से जल भरकर पुनः नगर भ्रमण करते हुये […]
विज्ञापन
आलमनगर : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत के बलहा वासा में 30 अप्रैल से दो मई तक चलने वाले तीन दिवसीय रामधुनी सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से कई टोला मोहल्ला भ्रमण करते हुए कोसी के सहायक नदी पहुंची. जहां से जल भरकर पुनः नगर भ्रमण करते हुये यज्ञ स्थल पहुंची. इस दौरान श्रीराम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बाबत रामधुनी अष्टयाम महायज्ञ के आयोजक रामस्वरूप प्रसाद सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय रामधुनी अष्टयाम महायज्ञ को भव्य बनाने के लिए बाहर से आने वाले अतिथि कलाकारों के द्वारा रामलीला व कृष्ण लीला का आयोजन किया गया. वहीं व्यवस्थापक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कलश शोभायात्रा में स्थानीय 501 कुंवारी कन्या व नवविवाहिता ने भाग लिया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के रामस्वरूप सिंह, लक्ष्मण सिंह, बिलास सिंह, सिकंदर सिंह, रामचंद्र सिंह, शंकर सिंह, राजेश सिंह, धामो देवी, संगीता देवी, रीता देवी, बिरोला देवी, निरंजन सिंह, पूरण सिंह, ममता देवी, किशोर सिंह आदि हुये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन