परीक्षा की तिथि में बढ़ोतरी व रिजल्ट प्रकाशन को ले कुलपति का किया घेराव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा द्वारा बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय का गुरुवार को घेराव किया. घेराव कर रहे छात्रों ने मांग किया कि पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के वैसे छात्र जिसका की एग्जाम 25 मई तथा 30 मई को निर्धारित हुआ है, लेकिन उसमें अधिकांश छात्रों का बीएड […]
विज्ञापन
मधेपुरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा द्वारा बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय का गुरुवार को घेराव किया. घेराव कर रहे छात्रों ने मांग किया कि पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के वैसे छात्र जिसका की एग्जाम 25 मई तथा 30 मई को निर्धारित हुआ है, लेकिन उसमें अधिकांश छात्रों का बीएड नामांकन के लिए काउंसेलिंग भी उसी तिथि में पड़ता है.
विश्वविद्यालय जल्द से जल्द इन दोनों तिथि में बदलाव करे तथा छात्रों की सुविधाओं को देखते हुए परीक्षा केंद्र में भी बदलाव करें और पीजी सत्र 2014-16 के रिजल्ट प्रकाशन के 4 महीने बीत जाने के बाद भी छात्रों को अभी तक अंक पत्र नहीं मिला है तथा उनका रिजल्ट पूर्ण रूप से जारी नहीं हुआ है.
विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द अभाविप के इस मांगों पर कार्रवाई करें अन्यथा अभाविप आंदोलन को बाध्य होगी. मौके पर सीनेट सदस्य रंजन कुमार, अभाविप के विभाग संयोजक अभिषेक यादव, अमोद कुमार, दिलीप कुमार दिल, सौरभ कुमार, उपेंद्र कुमार भरत, ब्यूटी कुमारी, सोनी कुमारी, पल्लवी कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










