कुमारखंड में छात्रों ने एचएम को स्कूल में बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 6:30 AM
कुमारखंड : प्रखंड के सोनाय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी के प्रधानाध्यापक को छात्रों व अभिभावकों ने कार्यालय में बंधक बनाकर हंगामा किया. छात्रों व अभिभावकों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक एसएलसी निर्गत करने के लिए राशि की मांग कर रहे हैं. बाद में स्थानीय लोगों ने विद्यालय कार्यालय कक्ष में बंधक बनाये प्रधानाध्यापक को ताला […]
कुमारखंड : प्रखंड के सोनाय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी के प्रधानाध्यापक को छात्रों व अभिभावकों ने कार्यालय में बंधक बनाकर हंगामा किया. छात्रों व अभिभावकों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक एसएलसी निर्गत करने के लिए राशि की मांग कर रहे हैं. बाद में स्थानीय लोगों ने विद्यालय कार्यालय कक्ष में बंधक बनाये प्रधानाध्यापक को ताला खोलकर बाहर निकला. छात्रों ने बताया कि सोनाय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी के प्रधानाध्यापक भरत साह द्वारा मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र, छात्राओं से एसएलसी निर्गत करने केलिए पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये की मांग कर रहे थे. इंटर में दाखिला लेने वाले कुछ छात्रों से मनमाने ढंग से राशि लेकर एसएलसी निर्गत किया गया था. इस बीच अन्य छात्रों से भी रुपये की मांग की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










