किसान के बेटे ने जेइइ मेन की परीक्षा में पायी सफलता

गम्हरिया : जिले के गम्हरिया प्रखंड के ईटवा जिवछपुर पंचायत के प्रिंस कुमार एवं ब्रजेश कुमार जेइइ मेन की परीक्षा में सफलता पायी है. गांव में एक साथ दो छात्र की जेइइ मेन की परीक्षा में पास होने पर जिवछपुर ग्रामवासी खुशी मना रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों छात्र किसान के बेटे […]
गम्हरिया : जिले के गम्हरिया प्रखंड के ईटवा जिवछपुर पंचायत के प्रिंस कुमार एवं ब्रजेश कुमार जेइइ मेन की परीक्षा में सफलता पायी है. गांव में एक साथ दो छात्र की जेइइ मेन की परीक्षा में पास होने पर जिवछपुर ग्रामवासी खुशी मना रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों छात्र किसान के बेटे हैं. प्रिंस के पिता दिगंबर भगत व माता रेणु देवी पुत्र की सफलता से फुले नहीं समा रहे हैं.
वहीं ब्रजेश के पिता सुरेश कुमार व माता अनीता देवी के आंखों में बार-बार खुशी के आंसू झलक रहे थे. इन्होंने अपने पुत्रों के सफलता का सारा श्रेय कोसी के सौ लाल के निदेशक जयराम सर को दी है. वहीं प्रिंस व ब्रजेश ने कहा कि माता-पिता के प्यार वे स्नेह से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










