बिहार में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा प्रेमी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, प्राइवेट पार्ट भी कुचला

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा में एक शादीशुदा प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना काफी भारी पर गया. प्रेमिका के परिजनों और ग्रामीणों ने पीट-पीटकर प्रेमी की हत्या कर दी. मृतक प्रेमी तीन बच्चों का पिता था.

विज्ञापन

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा गांव में गुरुवार को प्रेमिका के ही दरवाजे पर प्रेमी को पत्थर से कुचकर ग्रामीणों ने लहूलुहान कर दिया. इस घटना के बाद युवक को गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान युवक ने घटना के चार घंटे बाद ही दम तोड़ दिया. जिसके बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मार कर रोने लगे. पीड़ित परिजनों ने टाउन थाने में इस घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक की पहचान शेखपुरा शहर के इंदाय पर मोहल्ला निवासी दिवंगत गया यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है. मृतक शादीशुदा एवं तीन बच्चों का पिता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

सूत्रों ने बताया कि युवक इंदाय पर स्थित अपने मकान में ही किराना का दुकान संचालित कर रहा था. एकसारी गांव की युवती से उक्त युवक का पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था. इस प्रेम प्रसंग बीच प्रेमिका को परिजनों ने उसके ननिहाल भेज दिया था. लेकिन प्रेमी वहां भी उससे मिलने पहुंच गया. इस विवाद को लेकर पूर्व में भी युवक को लड़की के परिजनों द्वारा समझाया बुझाया गया था, लेकिन बात नहीं बन सकी. इसी दौरान गुरुवार को युवक एक्सारी गांव स्थित प्रेमिका के घर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर बैठा हुआ था.

गुप्तांग को पत्थर से कूच कर लहूलुहान कर दिया

युवक को मोटरसाइकिल पर बैठा देख प्रेमिका के परिजनों ने हमला बोल दिया. इस दौरान लाठी डंडे के साथ पत्थर से कूच-कूच कर युवक को बेरहमी से घायल कर दिया. युवक के सर को छोड़कर शरीर के अन्य हिस्से पर बेरहमी से हमला करने के कारण वह जख्मी हो गया. घटना के दौरान आरोपितों ने युवक के गुप्तांग को भी पत्थर से कूच कर लहूलुहान कर दिया.

4 घंटे तक इलाज चलने के बाद युवक ने तोड़ा दम

इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 4 घंटे तक इलाज चलने के बाद युवक ने सदर अस्पताल शेखपुरा में ही दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया. इस घटना के बाद विधायक विजय सम्राट भी परिजनों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे.

Also Read: केके पाठक के आदेश पर स्कूलों में ‘मिशन दक्ष’ की होगी शुरुआत, बच्चे फेल हुए तो शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

क्या बोले थानाध्यक्ष

इस घटना को लेकर टाउन थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि प्रेम प्रसंग के विवाद में ही युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी है. पिटाई के करण जख्मी अवस्था में इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना में प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है.

Also Read: पटना में SPG जवान के घर डकैती, घरवालों को बंधक बना कर लूटे लाखों के आभूषण व कैश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन